गुस्से को काबू में कैसे करें अचूक उपाय

upadhyaygyan.com मेरे इस blog में सभी पाठकों का स्वागत है

एक अनूठा ब्लॉग है यहाँ आपको अपने को पता लगाने के लिए। अनुभवपूर्ण सूत्रों का पता चलता है
upadhyaygyan.com ने मेरे जीवन में ऐसा मूल्य जोड़ा है, और मुझे अपने वफादार पाठकों के साथ अपने जुनून और विचारों को साझा करने का अवसर मिला है। पर पढ़ें, और आनंद लें।
आज का विषय है अपने गुस्से के ऊपर कैसे काबू पाएं

तुम्हें अगर कुछ हानिकारक करना हो तभी ताकत की जरूरत पड़ेगी. वरना तो प्रेम पर्याप्त है, करुणा पर्याप्त है.

.....Ritu Raj Upadhyay

 


क्रोध पर कैसे काबू पाएँ?

जीवन में किसी न किसी कारण से क्रोध हो जाता है। आपने कभी क्रोध के बारे में गंभीरता से सोचा है? क्रोध क्या है? क्रोध क्यों आता है और उसके परिणाम क्या हैं? आपसी संबंध में अक्सर एक-दूसरे पर क्रोध हो जाता है? क्रोध से कैसे छुटकारा पाएँ?

अपने गुस्से को कैसे शांत करे How To Control Anger Gussa In Hindi

अपने गुस्से को कैसे शांत करे How To Control Anger Gussa In Hindi

How To Control Anger Gussa In Hindi

गुस्सा आना आज के समय की बहुत ही आम समस्या है। कई लोग इस समस्या से पीढ़ित होते हैं। गुस्से में वे ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उन्हें बाद में बहुत पछतावा होता है। गुस्से में लोग अपनी नौकरी (Job) छोड़ देते हैं।

  • गुस्सा एक फीलिंग है जैसे हँसना, रोना, अच्छा लगना.. ऐसे हो गुस्सा भी एक तरह की फीलिंग ही है. अगर यह नेचुरल हो तो कोई दिक्कत नहीं पर अगर आप गुस्सा करने का नाटक करते हो या किसी चीज के उकसावे से गुस्सा होते हो तो यह आपकेलिए एक गंभीर समस्या है.
  • आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि गुस्से को कैसे कंट्रोल करें (How To Control Anger) . गुस्सा वैसे एक फीलिंग है जिसे आप कण्ट्रोल नहीं कर सकते पर फिर भी अगर आप कुछ चीजो का ध्यान रखे तो जब भी आपको गुस्सा आये आप उस पल में खुद को रोक सकते हो या कुछ भी अपना नुकसान करने से बच सकते हो तो यहाँ कुछ टिप्स आपको बताये गये है. जो आपको जरुर पढ के फॉलो करने चाहिए.


 गुस्से का एक अहम कारण है तनाव, अत: इसे शांत करने का सबसे आसान तरीका है कि अपनी मांसपेशियों को रिलैक्स करें। गहरी सांसें लेने लें और दो मिनट के लिए बिल्कूल चुप हो जाएं, कुछ देर में आप पाएंगे कि आप शांत हो रहे हैं।

अपनी आंखें बंद कीजिए और गहरी सांस लीजिए। अब सोचिए कि तनाव आपसे दूर जा रहा है। जैसे-जैसे आप यह सोचेंगे, आप पाएंगे कि सचमुच तनाव आपसे दूर हो रहा है और मन शांत।

3 भले ही आपको जानकार हैरानी हो, लेकिन जब भी आप तनाव या गुस्से की गिरफ्त में हों, बढ़िया सी महक लें, कोई परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करें या फिर ताजातरीन फूलों की महक लें। चंद सेकंड में तनाव और गुस्सा दूर हो जाएगा।

 

4 गुस्सा कम करने के लिए ठंडा पानी पीना और उल्टी गिनती लेना एक पुरानी तरकीब है, जो कारगर भी है। इसे एक बार जरूर आजमाकर देखें। इसके अलावा सकारात्मक विचारों को अपनाकर आप बहुत आसानी से मन को शांत रख सकते हैं।

5.हास्य पढ़ना, देखना या सुनना, दोनों ही स्थिति में कुछ ही पल में आपका गुस्सा दूर कर आपको हंसाने में सहायक हो सकता है। इसलिए कॉमेडी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खुश रहें।


6 पैदल चलना, एक्सरसाइज या योगा, किसी भी तरीके से शारीरिक कसरत आपको तनावमुक्त और गुस्से से कोसों दूर रख सकती है, अत: इन्हें अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करें

7 मेडिटेशन यानि ध्यान तनावमुक्त रहने के साथ ही मन की स्थायी शांति के लिए एक बेहतरीन टॉनिक की तरह कार्य करता है और मानसिक क्षमताएं भी बढ़ाता है।

हमारी ये पोस्ट आपको कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताइयेगा, आशा करते है हमारी आज की पोस्ट आपको बहुत पसंद आयी होगी...चलिये दोस्तो फिर मिलते है आपसे किसी नये टॉपिक के साथ तब तक के लिये नमस्कार🙏🙏🙏

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

Gayaji Tirth Yatra